लाइव न्यूज़ :

आगरा में ट्रेन में सवार होने के दौरान गिरे दो यात्री,आरपीएफ जवान ने बचाया

By भाषा | Updated: November 6, 2021 21:05 IST

Open in App

आगरा (उप्र), छह नवंबर आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर शनिवार को ट्रेन में सवार होने के दौरान दो यात्री असंतुलित होकर गिर गए। लेकिन वहां पर तैनात एक आरपीएफ जवान ने बाहादुरी का प्रदर्शन करते हुए दोनों यात्रियों को बचा लिया।

आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर तैनात आरपीएफ निरीक्षक सुरेंद्र चौधरी के मुताबिक यात्रियों की जान बचाने वाले कांस्टेबल यादवेंद्र सिंह को सम्मानित करने का प्रस्ताव मुख्यालय भेजा जाएगा।

यह घटना स्टेशन के सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गयी। वीडियो में देखा जा सकता है कि प्लेटफॉर्म नम्बर दो पर उज्जैनी एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 04309) प्लेटफॉर्म पर पहुंची और दो यात्री ट्रेन से नीचे उतरे और जब ट्रेन चलने लगी तो दोनों यात्री बोगी में चढऩे के लिए दौड़े।

वीडियो में नजर आ रहा है, इसी बीच, एक नीली शर्ट पहना यात्री पीछे से आ जाता है। उसकी जल्दबाजी की वजह से दोनों यात्रियों का संतुलन बिगड़ता है और एक यात्री बोगी के पायदान के पास फंसकर घिसटने लगता है जबकि दूसरा यात्री ट्रेन और प्लेटफार्म के बीच खाली जगह में फंस जाता है। प्लेटफार्म पर मौजूद यादवेंद्र सिंह दौड़ते हुए वहां पहुंचते हैं और यात्री को खींचकर बाहर निकाल लेते हैं। इस दौरान दूसरा यात्री ट्रेन के साथ घिसटता हुआ आगे चला जाता है, लेकिन कांस्टेबल ने फूर्ति दिखाई और दूसरे यात्री को दौड़ते हुए बचा लिया।

बाद में दोनों यात्रियों को उसी ट्रेन से उनके गंतव्यों के लिए रवाना कर दिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह