लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 नियमों का उल्लंघन करने वाले दो यात्रियों को एयर एशिया इंडिया ने विमान से उतारा

By भाषा | Updated: March 18, 2021 16:31 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 मार्च देश में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच इस संबंध में जारी दिशा-निर्देशों का पालन नहीं करने वाले दो हवाई यात्रियों को एयर एशिया इंडिया ने विमान से उतार दिया। ये यात्री सोमवार को गोवा से मुंबई जा रहे एक विमान में मध्य सीटों पर बैठे थे और पीपीई किट पहनने से इनकार कर रहे थे।

वहीं, इंडिगो ने नियमों का पालन नहीं करने वाले दो यात्रियों को पिछले तीन दिनों में सुरक्षा अधिकारियों को सौंपा है। वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों के अनुसार एयर एशिया इंडिया ने पीपीई गाउन नहीं पहनने वाले दो यात्रियों के खिलाफ कार्रवाई की। वहीं इंडिगो ने दो अलग-अलग विमानों के यात्रियों को मास्क पहनने से इनकार करने की वजह से सुरक्षा अधिकारियों को गंतव्य स्थल पर सौंप दिया।

भारतीय विमानन नियामक (डीजीसीए) ने शनिवार को एयरलाइनों को उन यात्रियों को विमान से उतारने के लिए कहा था जो बार-बार आग्रह के बाद भी मास्क ‘ठीक’ तरह से नहीं पहनते हैं। ये घटनाएं ऐसे समय में सामने आई हैं जब बुधवार को मीडिया में ये खबरें आई थीं कि चार यात्रियों को मंगलवार को मास्क ठीक तरह से नहीं पहनने की वजह से एलायंस एयर ने सुरक्षा एजेंसी को सौंप दिया था।

एयर एशिया इंडिया के प्रवक्ता ने इस घटना की पुष्टि की है और कहा है कि बार-बार आग्रह के बाद भी दो यात्री नियमों का पालन करने से इनकार कर रहे थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह