लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर के पांच में से दो लोकसभा सदस्य परिसीमन आयोग की बैठक में शामिल हुए

By भाषा | Updated: February 18, 2021 20:05 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 फरवरी जम्मू कश्मीर के दो सहायक सदस्यों ने बृहस्पतिवार को परिसीमन आयोग से कहा कि केंद्र शासित प्रदेश में परिसीमन की कवायद को अंजाम देते वक्त दुर्गम क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया जाए।

उच्चतम न्यायालय की पूर्व न्यायाधीश रंजना प्रकाश देसाई की अध्यक्षता वाले आयोग की यहां हुई बैठक का मकसद केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर के परिसीमन की प्रक्रिया पर सहायक सदस्यों के सुझाव लेना था।

लोकसभा अध्यक्ष ने पिछले साल फारुक अब्दुल्ला, मोहम्मद अकबर लोन, हसनैन मसूदी, जुगल किशोर शर्मा और केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह को जम्मू कश्मीर के लिये आयोग के सहायक सदस्य के तौर पर नामित किया था।

सहायक सदस्य संबंधित राज्यों से आए कानून निर्माता होते हैं जो आयोग को संसदीय व विधानसभा क्षेत्रों के परिसीमन में मदद करते हैं।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि आयोग ने सभी पांच सहायक सदस्यों को पांच फरवरी को ही इस बैठक के बारे में लिखित जानकारी दे दी थी लेकिन बृहस्पतिवार को हुई बैठक में सिर्फ सिंह और शर्मा मौजूद थे।

दोनों सहायक सदस्यों ने आयोग के प्रयासों की सराहना करते हुए सुझाव दिया कि जहां तक संभव हो क्षेत्रों का परिसीमन व्यवहारिक और भौगोलिक रूप से सुगठित होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि क्षेत्रों के परिसीमन के दौरान भौतिक विशेषताओं, प्रशासनिक इकाइयों की मौजूदा सीमाओं, संचार व सार्वजनिक परिवहन की सुविधाओं का ध्यान रखा जाना चाहिए।

उन्होंने आयोग को यह सुझाव भी दिया कि केंद्र शासित प्रदेश में परिसीमन की कवायद के दौरान दुर्गम क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया जाए।

पिछले साल गठित आयोग जम्मू और कश्मीर पुनर्गठन अधिनियम के तहत परिसीमन अधिनियम 2002 के प्रावधानों के मुताबिक क्षेत्रों का परिसीमन करेगा। इसके अलावा असम, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर और नगालैंड में भी परिसीमन का काम होना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्राइम अलर्ट7 लाख की सुपारी देकर हत्या, टॉप-10 अपराधियों में शामिल शिव गोप को पटना पुलिस और एसटीएफ ने धर दबोचा, मीठापुर समेत पटना के कई इलाकों में दहशत?

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!