लाइव न्यूज़ :

इंदौर में मिले दो ओमीक्रोन संदिग्ध, जांच के लिए नमूने दिल्ली भेजे गए

By भाषा | Updated: December 29, 2021 19:13 IST

Open in App

इंदौर, 29 दिसंबर मध्यप्रदेश के इंदौर में कोरोना वायरस के नये स्वरूप ओमीक्रोन के दो संदिग्ध मरीज मिले हैं और उनके नमूने जांच के लिए दिल्ली भेजे गए हैं। चिकित्सा शिक्षा विभाग के एक आला अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि शहर की एक निजी प्रयोगशाला की जांच में संदेह जताया गया है कि महामारी के दो मरीज कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप से संक्रमित हैं।

उन्होंने बताया, ‘‘तय सरकारी प्रक्रिया के तहत दोनों मरीजों के नमूने वैज्ञानिक तथा औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) के दिल्ली स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ जीनोमिक्स एंड इंटिग्रेटिव बायोलॉजी (आईजीआईबी) भेजे गए हैं ताकि पुष्टि हो सके कि वे ओमीक्रोन स्वरूप से संक्रमित हैं या नहीं।’’

अधिकारी ने बताया कि शहर में कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप के नौ पुष्ट मामले पहले ही मिल चुके हैं।

इस बीच, इंदौर में कोविड-19 के नये मरीजों की तादाद लगातार बढ़ रही है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान 32 नये संक्रमित मिलने के बाद जिले में महामारी के मरीजों की कुल तादाद बढ़कर 1,53,631 पर पहुंच गई है, इनमें से 1,395 संक्रमितों की इलाज के दौरान मौत हो चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है