लाइव न्यूज़ :

ओडिशा में ओमीक्रोन के दो मामले सामने आए

By भाषा | Updated: December 21, 2021 14:15 IST

Open in App

भुवनेश्वर, 21 दिसंबर ओडिशा में कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप के कम से कम दो नये मामले सामने आए हैं। अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि राज्य में यह नये स्वरूप के पहले मामले हैं।

भुवनेश्वर स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ लाइफ साइंसेज (आईएलएस) ने 12 नमूनों की जीनोम सीक्वेंसिंग करने के बाद दो रोगियों में स्वरूप के अस्तित्व की पुष्टि की।

अधिकारियों ने बताया कि दोनों ने हाल में नाइजीरिया और कतर की यात्रा की थी।

कटक जिला के लिए कोविड-19 नोडल अधिकारी उमेश राय ने बताया कि अफ्रीकी देश से लौटे व्यक्ति को टीके की दोनों खुराकें लगी हूई हैं और अस्पताल में उसकी स्थिति स्थिर है। उन्होंने यह भी बताया कि व्यक्ति के संपर्क में आए सभी लोग जांच में नेगेटिव मिले हैं। अन्य मरीज की स्थिति भी स्थिर है।

अधिकारियों ने बताया कि मौजूदा स्वरूप के प्रकोप के बाद से, ओडिशा में विभिन्न देशों से 8,800 लोग आए हैं जिनमें से 1600 “जोखिम में” वाले देशों से आए हैं।

उन्होंने कहा, “ऐसी आशंका थी कि राज्य में ओमीक्रोन के मामले आएंगे। घबराने की कोई बात नहीं है क्योंकि नये स्वरूप से मरीजों में हल्के लक्षण देखने को मिले हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह