किसान से रिश्वत लेने के आरोप में धान क्रय केंद्र के दो अधिकारी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: December 23, 2021 12:40 IST2021-12-23T12:40:29+5:302021-12-23T12:40:29+5:30

Two officers of Paddy Purchase Center arrested for taking bribe from farmer | किसान से रिश्वत लेने के आरोप में धान क्रय केंद्र के दो अधिकारी गिरफ्तार

किसान से रिश्वत लेने के आरोप में धान क्रय केंद्र के दो अधिकारी गिरफ्तार

फतेहपुर (उत्तर प्रदेश), 23 दिसंबर फतेहपुर जिले की साधन सहकारी समिति में सरकारी धान क्रय केंद्र में एक किसान से कथित रूप से रिश्वत लिए जाने के मामले में पुलिस ने दो अधिकारियों को गिरफ्तार किया है।

जिलाधिकारी अपूर्वा दुबे ने बृहस्पतिवार को बताया कि साधन सहकारी समिति सीतापुर में खुले धान क्रय केंद्र में किसान ननकवा से मंगलवार की रात धान के वजन में कटौती नहीं करने के बदले रिश्वत लेने का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था।

इस मामले में साधन सहकारी समिति के वर्तमान सचिव त्रिभुवन मौर्य और सचिव पद से सेवानिवृत्त होने के बाद भी क्रय केंद्र में काम कर रहे राजेंद्र सिंह यादव के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस ने दोनों को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Two officers of Paddy Purchase Center arrested for taking bribe from farmer

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे