लाइव न्यूज़ :

एमईएस के दो अधिकारी रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार

By भाषा | Updated: December 2, 2020 22:44 IST

Open in App

जबलपुर (मप्र), दो दिसंबर सीबीआई टीम ने बुधवार को मध्यप्रदेश के जबलपुर स्थित सैन्य अभियंता सेवाएं (एमईएस) के गैरिसन इंजीनियरिंग वेस्ट कार्यालय में पदस्थ दो अधिकारियों को 3.10 लाख रूपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है।

सीबीआई के पुलिस अधीक्षक ए के पांडे ने बताया कि एमईएस के गैरिसन इंजीनियरिंग वेस्ट कार्यालय में पदस्थ बैरक स्टोर आफिसर सुजीत पेठा तथा भंडार रक्षक (स्टोर कीपर) जयदीप शुक्ला ने फर्नीचर मरम्मत के बिल भुगतान के लिए प्रशांत शर्मा से 3.10 लाख रूपये रिश्वत लेने के आरोप में बुधवार को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

उन्होंने कहा कि इन आरोपियों ने शर्मा से फर्नीचर मरम्मत के बिल भुगतान के लिए 3.01 लाख रूपये मांगे थे। पीडित ने सारी रकम नगद देने में असमर्थता जताई और सिर्फ एक लाख रुपये नगद होने की बात कही थी, जिस पर आरोपियों ने शेष रकम का चेक मांगा था।

पांडे ने बताया कि इसकी शिकायत पीड़ित व्यक्ति ने सीबीआई से की थी। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए सीबीआई की टीम ने कार्यालय में जाल बिछाकर दोनों आरोपियों को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया।

उन्होंने कहा कि पेठा ने शिकायतकर्ता से एक लाख रूपये नकद लिए, जबकि शुक्ला ने पहले से हस्ताक्षर किया हुआ एक ब्लैंक चेक लिया और खुद अपने हाथ से उस पर 2.10 लाख रूपये की रकम भरी थी।

पांडे ने बताया कि सीबीआई की टीम ने दोनों आरोपियों के खिलाफ भादंवि की धारा 120 तथा भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

उन्होंने कहा कि सीबीआई ने आरोपियों के पास से रिश्वत के एक लाख रूपये नगद तथा 2.10 लाख रूपये का चेक बरामद कर लिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे