लाइव न्यूज़ :

एमईएस के दो अधिकारी रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार

By भाषा | Updated: December 2, 2020 22:54 IST

Open in App

जबलपुर (मप्र), दो दिसंबर सीबीआई टीम ने बुधवार को मध्यप्रदेश के जबलपुर स्थित सैन्य अभियंता सेवाएं (एमईएस) के गैरिसन इंजीनियरिंग वेस्ट कार्यालय में पदस्थ दो अधिकारियों को 3.10 लाख रूपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है।

सीबीआई के पुलिस अधीक्षक ए के पांडे ने बताया कि एमईएस के गैरिसन इंजीनियरिंग वेस्ट कार्यालय में पदस्थ बैरक स्टोर आफिसर सुजीत बैठा तथा भंडार रक्षक (स्टोर कीपर) जयदीप शुक्ला ने फर्नीचर मरम्मत के बिल भुगतान के लिए प्रशांत शर्मा से 3.10 लाख रूपये रिश्वत लेने के आरोप में बुधवार को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

उन्होंने कहा कि इन आरोपियों ने शर्मा से फर्नीचर मरम्मत के बिल भुगतान के लिए 3.01 लाख रूपये मांगे थे। पीडित ने सारी रकम नगद देने में असमर्थता जताई और सिर्फ एक लाख रुपये नगद होने की बात कही थी, जिस पर आरोपियों ने शेष रकम का चेक मांगा था।

पांडे ने बताया कि इसकी शिकायत पीड़ित व्यक्ति ने सीबीआई से की थी। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए सीबीआई की टीम ने कार्यालय में जाल बिछाकर दोनों आरोपियों को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया।

उन्होंने कहा कि बैठा ने शिकायतकर्ता से एक लाख रूपये नकद लिए, जबकि शुक्ला ने पहले से हस्ताक्षर किया हुआ एक ब्लैंक चेक लिया और खुद अपने हाथ से उस पर 2.10 लाख रूपये की रकम भरी थी।

पांडे ने बताया कि सीबीआई की टीम ने दोनों आरोपियों के खिलाफ भादंवि की धारा 120 तथा भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

उन्होंने कहा कि सीबीआई ने आरोपियों के पास से रिश्वत के एक लाख रूपये नगद तथा 2.10 लाख रूपये का चेक बरामद कर लिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर