लाइव न्यूज़ :

''मुठभेड़ विशेषज्ञ'' दया नायक समेत दो अधिकारियों का तबादला

By भाषा | Updated: May 7, 2021 00:12 IST

Open in App

मुंबई, छह मई ''मुठभेड़ विशेषज्ञ'' के तौर पर मशहूर पुलिस अधिकारी दया नायक का बृहस्पतिवार को पूर्वी महाराष्ट्र के गोंडिया जिले में तबादला कर दिया गया जबकि एक अन्य अधिकारी राजकुमार कोठमिरे को गढ़चिरौली भेजा गया है।

अधिकारियों ने कहा कि राज्य के पुलिस मुख्यालय ने दोनों अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी किया है।

राज्य कैडर के 1995 बैच के अधिकारी नायक अब तक मुंबई में महाराष्ट्र एटीएस (आतंकवाद रोधी दस्ते) में तैनात थे और उपनगरीय जुहू में स्थित बल की विशेष इकाई का नेतृत्व कर रहे थे।

अधिकारी ने कहा कि उनका गोंडिया जिले में तबादला कर दिया है, जहां वह जाति प्रमाणपत्र सत्यापन समिति से जुड़ेंगे।

नायक को दर्जनों कथित अपराधियों को ''मुठभेड़'' में मार गिराने के लिए जाना जाता है।

अधिकारी ने कहा कि फिलहाल ठाणे पुलिस के रंगदारी-रोधी प्रकोष्ठ में तैनात कोठमिरे को विदर्भ के नक्सल प्रभावित जिले गढ़चिरौली भेज दिया गया है, जहां वह पुलिस उपमहानिरीक्षक रेंज में रीडर के तौर पर काम करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारत अधिक खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं