लाइव न्यूज़ :

लोकसभा में प्रश्काल के लिए भेजे गए मेरे दो प्रश्नों को हटाया गया: राहुल गांधी

By भाषा | Updated: December 7, 2021 20:07 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात दिसंबर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को दावा किया कि प्रश्नकाल के लिए उनकी ओर से किसानों से जुड़े मुद्दों पर भेजे गए एक अतारांकित प्रश्न के तहत पूछे गए दो सवालों को हटा दिया गया।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘कृषि-अन्याय पर मैंने संसद में सवाल किए- क्या शहीद किसानों को मुआवज़ा मिलेगा? क्या सरकार एमएसपी पर विचार कर रही है? कोविड से किसानी पर क्या असर पड़ा?’’

केरल के वायनाड से लोकसभा सदस्य ने दावा किया, ‘‘पहले दो सवाल वे खा गए और तीसरे का ये जवाब दिया है- ‘महामारी में किसानी सुचारु रूप से चलती रही!’’ क्या मज़ाक़ है?

कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने लोकसभा में आज के प्रश्नकाल में राहुल गांधी के नाम से आतारांकित प्रश्नों की तस्वीर और प्रश्नों की एक अन्य सूची की तस्वीर जारी कर सवाल किया, ‘‘मोदी सरकार किसानों को मुआवज़ा व एमएसपी पर जबाब व चर्चा पर इतना डरती क्यों हैं? राहुल गांधीजी जी ने सवाल पूछा कि 700 किसानों को मुआवज़ा कब देंगे व एमएसपी कब देंगे?’’

उन्होंने दावा किया, ‘‘देखिए मोदी सरकार व लोकसभा सचिवालय ने मनमर्ज़ी से सवाल ही काट दिया। किसानों से न्याय करना होगा, वरना मोदी सरकार झोला उठा लें।’’

उल्लेखनीय है कि मंगलवार की कार्यवाही में राहुल गांधी की ओर से कृषि मंत्रालय से अतारांकित प्रश्न संख्या 1440 पूछा गया था। इसमें चार प्रश्न अंकित हैं जिनके सरकार ने जवाब दिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्रिकेटक्या नेटफ्लिक्स सीरीज़ या फ़िल्म में दिखेंगे रोहित शर्मा? आईपीएल के बीच हिटमैन की इंस्टाग्राम स्टोरी ने दिया हिंट

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

भारत अधिक खबरें

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO