चुनाव तैयारियों का जायजा लेने के लिए शुक्रवार को पश्चिम बंगाल पहुंचेंगे दो पर्यवेक्षक

By भाषा | Updated: March 4, 2021 22:37 IST2021-03-04T22:37:04+5:302021-03-04T22:37:04+5:30

Two observers will reach West Bengal on Friday to take stock of election preparations | चुनाव तैयारियों का जायजा लेने के लिए शुक्रवार को पश्चिम बंगाल पहुंचेंगे दो पर्यवेक्षक

चुनाव तैयारियों का जायजा लेने के लिए शुक्रवार को पश्चिम बंगाल पहुंचेंगे दो पर्यवेक्षक

कोलकाता, चार मार्च पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए विशेष पर्यवेक्षक अजय नायक और पुलिस पर्यवेक्षक विवेक दुबे चुनाव की तैयारियों का निरीक्षण करने के लिए शुक्रवार को यहां पहुंचेंगे। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा, ‘‘ वे उन जिलों में अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे जहां पहले चरण में मतदान हैं। वे स्थिति का जायजा लेंगे।’’

अधिकारी ने यह भी बताया कि राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को शिकायत मिली है कि कुछ जिलों में चुनाव के लिए प्रशिक्षण से गुजर रहे अधिकारियों को उपयुक्त भोजन नहीं मिल रहा है जिसके बाद उन्होंने (निर्वाचन अधिकारी ने) प्रशिक्षण अवधि के लिए उनके बैंक खातों में 170-170 रूपये अंतरित करने का फैसला किया है।

पश्चिम बंगाल में आठ चरणों में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Two observers will reach West Bengal on Friday to take stock of election preparations

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे