लाइव न्यूज़ :

अरुणाचल प्रदेश में एनएससीएन (आईएम) के दो सदस्य गिरफ्तार

By भाषा | Updated: June 23, 2021 21:23 IST

Open in App

ईटानगर, 23 जून अरुणाचल प्रदेश के चांगलांग जिले में सुरक्षा बलों ने प्रतिबंधित संगठन एनएससीएन (आईएम) के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक मिहिन गैम्बो ने कहा कि चांगलांग पुलिस और असम राइफल्स की एक संयुक्त टीम ने 21 जून को रंगकातु चाय संपदा से उनमें से एक को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किये गए व्यक्ति की पहचान बेतु योंगजा के रूप में हुई है, जो जिले के नामटोक सर्कल के कोंगसा गांव का निवासी है।

अधिकारी ने कहा कि वह चाय बागान के प्रबंधक से रंगदारी वसूलने के लिए जा रहा था, तभी उसे गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने कहा कि दूसरे व्यक्ति को 22 जून को चांगलांग पुलिस, असम राइफल्स और सीआरपीएफ के संयुक्त अभियान में उसी इलाके से गिरफ्तार किया गया था। नामटोक सर्कल के फांगसम गांव का निवासी चक्नगाम कोंगकांग भी रंगदारी वसूलने के लिए चाय बागान में था।

पुलिस ने कहा कि उसके पास से एक मोटरसाइकिल और एक मोबाइल फोन जब्त किया गया है। वह दो लाख रुपये की रंगदारी की रकम ले जा रहा था। इस संबंध में चांगलांग थाने में मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन