लाइव न्यूज़ :

दो कुख्यात चोर गिरफ्तार, दर्जनों घरों में की थी चोरी

By भाषा | Updated: December 13, 2021 16:46 IST

Open in App

नोएडा (उप्र), 13 दिसंबर नोएडा के सेक्टर 20 थानाक्षेत्र में पुलिस ने बीती रात को दो कुख्यात चोरों को गिरफ्तार किया जो एनसीआर में लोगों के घरों से कीमती सामान, जेवरात, मोबाइल फोन, गैस सिलेंडर आदि चोरी करते थे।

अपर पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) रणविजय सिंह ने बताया कि बीती रात को पुलिस ने निठारी गांव के पास से दीपक तथा संजय गुप्ता को गिरफ्तार किया और उनके पास से चोरी के 21 गैस सिलेंडर, 11 मोबाइल फोन, देसी तमंचा एवं चाकू आदि बरामद किया।

उन्होंने बताया कि पूछताछ से पुलिस को पता चला है, कि इनका एक साथी अजय फरार है। सिंह ने बताया कि दीपक तथा अजय लोगों के घरों से चोरी करते थे और चोरी का सामान संजय गुप्ता को बेचते थे। संजय गुप्ता की अगाहपुर गांव में दुकान है। वह बड़े गैस सिलेंडर से छोटे गैस सिलेंडरों में गैस रिफिलिंग का भी काम करता है। पुलिस के अनुसार पूछताछ के दौरान गिरफ्तार बदमाशों ने बरौला नोएडा के विभिन्न जगहों से दर्जनों चोरी की वारदातें करनी स्वीकार की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं