गुड़गांव में पुलिस के साथ मार-पीट के मामले में नाइजीरिया के दो व्यक्ति गिरफ्तार
By भाषा | Updated: December 17, 2021 01:50 IST2021-12-17T01:50:55+5:302021-12-17T01:50:55+5:30

गुड़गांव में पुलिस के साथ मार-पीट के मामले में नाइजीरिया के दो व्यक्ति गिरफ्तार
गुड़गांव, 16 दिसंबर गुड़गांव में नाइजीरिया के दो नागरिकों को पासपोर्ट और वीजा दिखाने के लिए कहने पर पुलिसकर्मियों की कथित तौर पर पिटाई करने और अभद्र व्यवहार करने के मामले में गिरफ्तार किया गया। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
आरोपियों को बृहस्पतिवार को एक अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस के अनुसार एक गश्त टीम ने बुधवार को उस समय इन दोनों को रोका जब ये संदिग्ध स्थिति में घूम रहे थे। इन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ कथित तौर पर मार-पीट की और अभद्र व्यवहार किया।
डीएलएफ फेज-3 के मनोज कुमार ने बताया कि आरोपी नशे में थे और सड़क पर हंगामा कर रहे थे।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।