बेंगलुरु में दो नाइजीरियाई तस्कर गिरफ्तार
By भाषा | Updated: November 16, 2020 17:39 IST2020-11-16T17:39:15+5:302020-11-16T17:39:15+5:30

बेंगलुरु में दो नाइजीरियाई तस्कर गिरफ्तार
बेंगलुरु, 16 नवंबर बेंगलुरु में मादक पदार्थ तस्करी के आरोप में सोमवार को दो नाइजीरियाई नागरिकों को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि मार्क और हेनरी को 30 अक्टूबर को गिरफ्तार किए गए उनके एक सहयोगी द्वारा दी गई जानकारी के बाद गिरफ्तार किया गया। उनके पास से कोकीन और अन्य नशीले पदार्थ की गोलियां बरामद हुईं।
उन्होंने बताया कि उनके पास से छह मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं।
पुलिस ने खुलासा किया कि मार्क के पास दो पासपोर्ट हैं, जबकि हेनरी के पास एक भी नहीं है। मामले में आगे की जांच शुरू हो गई है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।