साइबर धोखाधड‍़ी मामले में दिल्ली से दो नाइजीरियाई नागरिक गिरफ्तार

By भाषा | Updated: November 1, 2021 15:39 IST2021-11-01T15:39:49+5:302021-11-01T15:39:49+5:30

Two Nigerian nationals arrested from Delhi in cyber fraud case | साइबर धोखाधड‍़ी मामले में दिल्ली से दो नाइजीरियाई नागरिक गिरफ्तार

साइबर धोखाधड‍़ी मामले में दिल्ली से दो नाइजीरियाई नागरिक गिरफ्तार

शिलांग, एक नवंबर मेघालय पुलिस ने साइबर धोखाधड़ी के एक मामले में एक महिला समेत दो नाइजीरियाई लोगों को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों के मुताबिक ईस्ट गारो हिल्स जिले की पुलिस की एक टीम ने दिल्ली पुलिस की मदद से रविवार को दोनों को पश्चिमी दिल्ली के तिलक नगर से गिरफ्तार किया।

दोनों को दो लाख रुपये की साइबर धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार किया गया है। दोनों के खिलाफ विलियमनगर थाने में मामला दर्ज किया गया था।

पुलिस के एक अधिकारी के मुताबिक दोनों के पास से 11 मोबाइल फोन और 18 एटीएम कार्ड बरामद किए गए हैं। मामले की विस्तृत जांच के लिए दोनों को मेघालय लाया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Two Nigerian nationals arrested from Delhi in cyber fraud case

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे