दिल्ली उच्च न्यायालय में दो नए न्यायाधीशों ने शपथ ली

By भाषा | Updated: February 24, 2021 13:22 IST2021-02-24T13:22:25+5:302021-02-24T13:22:25+5:30

Two new judges sworn in Delhi High Court | दिल्ली उच्च न्यायालय में दो नए न्यायाधीशों ने शपथ ली

दिल्ली उच्च न्यायालय में दो नए न्यायाधीशों ने शपथ ली

नयी दिल्ली, 24 फरवरी दिल्ली उच्च न्यायालय के दो नए न्यायाधीशों ने बुधवार को पद की शपथ ली। इसके साथ ही उच्च न्यायालय में न्यायाधीशों की संख्या 31 हो गई है।

मुख्य न्यायाधीश डी एन पटेल ने न्यायमूर्ति जसमीत सिंह और न्यायमूर्ति अमित बंसल को शपथ दिलाई। दोनों न्यायाधीशों को 22 फरवरी को दिल्ली उच्च न्यायालय का न्यायाधीश नियुक्त किया गया था।

दो न्यायाधीशों की नियुक्ति के साथ ही उच्च न्यायालय में जजों की संख्या 31 हो गई है। उच्च न्यायालय में न्यायाधीशों की स्वीकृत संख्या 60 है।

केंद्र सरकार के स्थायी अधिवक्ता रह चुके न्यायमूर्ति सिंह के पास 27 वर्षों का अनुभव है। वह दिल्ली उच्च न्यायालय और अधीनस्थ न्यायालयों में अधिवक्ता रहे हैं। अधिवक्ता के तौर पर वह संवैधानिक, सिविल, श्रम, सेवा और वैवाहिक मामलों के मुकदमे लड़ते रहे हैं। सेवा और सिविल कानून में उनकी विशेषज्ञता है।

न्यायमूर्ति बंसल की शिक्षा कानून, मध्यस्थता कानून, अप्रत्यक्ष कर और सेवा कानून में विशेषज्ञता है।

उन्होंने सीबीएसई, एनटीए सहित कई सरकारी विभागों के वरिष्ठ वकील के तौर पर सेवा दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Two new judges sworn in Delhi High Court

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे