लाइव न्यूज़ :

गाजियाबाद में दो नये मामले जबकि हिमाचल प्रदेश में 148 मामले सामने आये

By भाषा | Updated: June 28, 2021 21:33 IST

Open in App

गाजियाबाद/शिमला, 28 जून गाजियाबाद कोरोना वायरस के उपचाराधीन मरीजों की अधिकतम संख्या के मामले में सोमवार को उत्तर प्रदेश के जिलों की सूची में 32वें स्थान पर आ गया जबकि गौतमबुद्ध नगर 12वें स्थान पर था। वहीं हिमाचल प्रदेश में इस संक्रमण के 148 नये मामले सामने आये। आधिकारिक आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है।

उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग द्वारा 24 घंटे की अवधि के लिए जारी आंकड़ों के अनुसार, गाजियाबाद में अब उपचाराधीन मरीजों की संख्या 28 हैं जबकि गौतम बुद्ध नगर में 70 हैं। इसके अनुसार इस अवधि के दौरान गाजियाबाद में कोविड-19 के केवल दो नये मामले सामने आये और 26 लोग स्वस्थ हुए। जिले में मृतकों की संख्या 461 हैं जबकि स्वस्थ हुए लोगों की संख्या 55,035 पर पहुंच गई है।

आंकड़ों के अनुसार गौतमबुद्धनगर में छह नये मामले सामने आये तथा पांच और लोग स्वस्थ हुए। मृतकों की संख्या 466 हो गई है जबकि कोविड से ठीक होने वाले लोगों की संख्या 62,507 पर पहुंच गई है।

इस बीच शिमला से प्राप्त खबर के अनुसार हिमाचल प्रदेश में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 148 नये मामले सामने आने के बाद मामलों की कुल संख्या बढ़कर 2,01,813 हो गई है और इस महामारी से तीन और लोगों की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 3,460 हो गई है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि संक्रमण से 206 और लोग स्वस्थ हो गये जिससे ठीक होने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 1,96,629 हो गई है।

राज्य स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राज्य में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1,691 हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग