गुरुग्राम में ओमीक्रोन के दो नए मामले

By भाषा | Updated: December 29, 2021 22:55 IST2021-12-29T22:55:26+5:302021-12-29T22:55:26+5:30

Two new cases of Omicron in Gurugram | गुरुग्राम में ओमीक्रोन के दो नए मामले

गुरुग्राम में ओमीक्रोन के दो नए मामले

गुरुग्राम, 29 दिसंबर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के गुरुग्राम में दो और लोगों की जांच में वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप से संक्रमण की पुष्टि हुई है।

अधिकारियों ने बुधवार को कहा कि इसके साथ ही जिले में ओमीक्रोन संक्रमण के मामले बढ़कर तीन हो गए। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि 58 वर्षीय एक महिला और 31 वर्षीय एक पुरुष ओमीक्रोन से संक्रमित पाए गए हैं। इन दोनों ने टीके की दोनों खुराक ली थी और उन्होंने कोई विदेश यात्रा नहीं की है।

गुरुग्राम में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 151 नए मामले सामने आए जो कि पिछले छह महीने में दैनिक मामलों की सर्वाधिक संख्या है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Two new cases of Omicron in Gurugram

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे