लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में ओमीक्रोन के दो नए मामले आए, संक्रमितों की संख्या बढ़कर 110 हुई

By भाषा | Updated: December 25, 2021 20:23 IST

Open in App

मुंबई, 25 दिसंबर महाराष्ट्र में शनिवार को कोरोना वायरस के नए स्वरूप ओमीक्रोन के दो नए मामले आए, जिससे राज्य में ओमीक्रोन से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 110 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

स्वास्थ्य विभाग ने यहां जारी एक विज्ञप्ति में कहा कि जांच में ऐसे 57 रोगियों में संक्रमण की पुष्टि नहीं होने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। दोनों नए मरीज पुरूष हैं और उन्होंने कोविड-19 रोधी टीके की सभी खुराक ली थी। एक व्यक्ति की उम्र 50 जबकि अन्य मरीज 33 वर्ष का है।

इनमें से एक हाल में दुबई से लौटा था जबकि दूसरा व्यक्ति अंतरराष्ट्रीय यात्रा कर लौटे एक संक्रमित मरीज के संपर्क में आया था। विज्ञप्ति के अनुसार एक व्यक्ति में संक्रमण के लक्षण नहीं थे जबकि अन्य में हल्के लक्षण थे।

विज्ञप्ति के मुताबिक एक नवंबर से 729 अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के नमूनों को जीनोम अनुक्रमण के लिए भेजा गया है जिनमें से 162 जांच के नतीजों की प्रतीक्षा की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है