अंडमान में कोविड-19 के दो नए मामले सामने आए

By भाषा | Updated: March 5, 2021 13:07 IST2021-03-05T13:07:50+5:302021-03-05T13:07:50+5:30

Two new cases of Kovid-19 were reported in Andaman. | अंडमान में कोविड-19 के दो नए मामले सामने आए

अंडमान में कोविड-19 के दो नए मामले सामने आए

पोर्ट ब्लेयर, पांच मार्च अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में कोविड-19 के दो नए मामले सामने आने के बाद यहां संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 5,024 हो गयी है। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने शुक्रवार को इस बारे में बताया।

उन्होंने बताया कि संक्रमित मरीजों के संपर्क में आए लोगों की जांच के दौरान दोनों मामलों की पुष्टि हुई।

केंद्र शासित प्रदेश में संक्रमण से अब तक 4,953 लोग ठीक हो चुके हैं जबकि 62 लोगों की मौत हुई है। कुल नौ मरीजों का उपचार चल रहा है।

उन्होंने बताया कि अब तक 7,779 स्वास्थ्यकर्मियों और अग्रिम मोर्चे के कर्मियों का टीकाकरण हुआ है।

कोलकाता या चेन्नई से उड़ानों या जहाजों से आने वाले लोगों के लिए कोरोना वायरस संक्रमण से मुक्त होने की रिपोर्ट दिखाना अनिवार्य किया गया है।

अंडमान और निकोबार प्रशासन में कोविड-19 के लिए कुल 2,74,849 नमूनों की जांच की जा चुकी है। यहां संक्रमण दर 1.83 प्रतिशत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Two new cases of Kovid-19 were reported in Andaman.

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे