अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के दो नये मामले, तीन मरीज स्वस्थ हुए

By भाषा | Updated: December 5, 2021 13:58 IST2021-12-05T13:58:30+5:302021-12-05T13:58:30+5:30

Two new cases of Kovid-19 in Arunachal Pradesh, three patients recover | अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के दो नये मामले, तीन मरीज स्वस्थ हुए

अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के दो नये मामले, तीन मरीज स्वस्थ हुए

ईटानगर, पांच दिसंबर अरुणाचल प्रदेश में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के दो नये मामले सामने आने के बाद कोविड-19 के मामले बढ़कर 55,288 हुए। एक वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी ने यहां यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि इस पूर्वोत्तर राज्य में अब तक कुल 54,976 लोग बीमारी से स्वस्थ हुए हैं जिनमें से तीन शनिवार को स्वस्थ हुए।

राज्य टीकाकरण अधिकारी (एसएसओ) डॉ लोबसांग जाम्पा ने कहा कि राज्य में कोविड-19 के मृतकों की संख्या में कोई बदलाव नहीं हुआ है क्योंकि पिछले 24 घंटों में किसी मरीज की मौत नहीं हुई है।

उन्होंने बताया कि 32 मरीजों का इलाज चल रहा है। राज्य में कोविड-19 से स्वस्थ होने की दर 99.43 प्रतिशत है जबकि उपचाराधीन मरीजों की दर 0.06 प्रतिशत है।

जाम्पा ने बताया कि अब तक राज्य में 11,99,657 नमूनों की जांच की गई है जिनमें से 255 नमूनों की जांच शनिवार को की गई। साथ ही बताया कि संक्रमण दर 0.78 प्रतिशत है।

राज्य टीकाकरण अधिकारी डॉ दिमोंग पाडुंग ने कहा कि राज्य में अब तक 14,19,684 लोगों को कोविड रोधी टीका लगाया जा चुका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Two new cases of Kovid-19 in Arunachal Pradesh, three patients recover

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे