लाइव न्यूज़ :

अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के दो नए मामले

By भाषा | Updated: November 25, 2021 12:54 IST

Open in App

ईटानगर, 25 नवंबर अरुणाचल प्रदेश में एक दिन में कोविड-19 के दो नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 55,257 हो गई।

राज्य निगरानी अधिकारी (एसएसओ) डॉ. एल जाम्पा ने बताया कि राज्य में बुधवार तथा मंगलवार को चार-चार और सोमवार को एक नया मामला सामने आया था। राज्य में अभी तक कुल 54,943 लोग संक्रमण मुक्त हुए हैं, जिनमें से चार मरीज बुधवार को ठीक हुए। पिछले 24 घंटे में संक्रमण से मौत का कोई नया मामला सामने नहीं आया और मृतक संख्या 280 है।

उन्होंने बताया कि राज्य में अभी 34 लोगों को कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है। अरुणाचल प्रदेश में अभी तक 11,97,143 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है। इनमें से 288 नमूनों की जांच कल यानी रविवार को की गई और राज्य में संक्रमण दर 0.69 प्रतिशत है। राज्य में मरीजों के ठीक होने की दर 99.43 प्रतिशत है।

राज्य के टीकाकरण अधिकारी दिमोंग पाडुंग ने बताया कि राज्य में अभी तक 13,95,589 लोगों को कोविड-19 रोधी टीकों की खुराक दी गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया