लाइव न्यूज़ :

अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के दो नए मामले

By भाषा | Updated: November 16, 2021 11:02 IST

Open in App

ईटानगर, 16 नवंबर अरुणाचल प्रदेश में बीते 24 घंटे में कोविड-19 के दो नए मामले सामने आने के बाद कोरोना वायरस के संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 55,222 हो गयी। स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

राज्य निगरानी अधिकारी (एसएसओ) डॉ लोबसांग जाम्पा ने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में संक्रमण से किसी की मौत नहीं हुयी है जिसके चलते राज्य में मरने वालों की संख्या 280 ही है।

अधिकारी ने बताया कि बीते 24 घंटे के दौरान कोविड-19 का एक मरीज संक्रमण से मुक्त हुआ, जिससे ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 54,897 हो गयी है।

राज्य में कोविड-19 के 45 मरीजों का उपचार चल रहा है। पश्चिम कामेंग जिले में कोविड-19 के सर्वाधिक 11 मरीज उपचाराधीन हैं। इसके बाद तवांग में आठ, कैपिटल कॉम्प्लेक्स में सात जबकि शी-योमी और पूर्वी सियांग जिले में पांच-पांच मरीज इलाज करवा रहे हैं।

अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 से ठीक होने की दर 99.41 फीसदी है जबकि संक्रमण की दर 0.28 फीसदी दर्ज की गई।

डॉ. जम्पा के अनुसार अरुणाचल प्रदेश में अब तक 11,93,673 नमूनों की कोविड-19 जांच की गयी है, जिसमें से 705 नमूनों की जांच बीते 24 घंटे में की गयी।

राज्य प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. दिमोंग पाडुंग के अनुसार, राज्य में अब तक कुल 13,62,788 लोगों को कोविड रोधी टीके की खुराक दी जा चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव