लाइव न्यूज़ :

अंडमान में कोविड-19 के दो नये मामले, संक्रमितों की संख्या 7,518 हुई

By भाषा | Updated: July 21, 2021 11:26 IST

Open in App

पोर्ट ब्लेयर, 21 जुलाई अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह में कोविड-19 के दो नये मामले सामने आने के बाद केंद्रशासित प्रदेश में संक्रमण के कुल मामले 7,518 हो गए हैं।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि एक मरीज की पहचान संक्रमित के संपर्कों की जांच के दौरान हुई जबकि दूसरे का पता हवाईअड्डे पर आगमन के दौरान हुई जांच से चला।

उन्होंने बताया कि विमान से द्वीपसमूह आने वाले सभी यात्रियों को प्रवेश से पहले आरटी-पीसीआर जांच कराना अनिवार्य है।

अधिकारी ने बताया कि पिछले 24 घंटों में संक्रमण से किसी की मौत नहीं होने से कोविड-19 के मृतकों की संख्या 129 पर बनी हुई है।

उन्होंने बताया कि द्वीपसमूह में कोविड के 19 मरीजों का इलाज चल रहा है जिनमें से 17 दक्षिण अंडमान जिले में और दो उत्तर एवं मध्य अंडमान जिले में हैं। निकोबार जिले में एक भी उपचाराधीन मामला नहीं होने से यह कोविड-19 मुक्त हो गया है।

उन्होंने बताया कि इस दौरान दो और मरीज कोविड-19 से स्वस्थ हुए जिसके बाद स्वस्थ होने वालों की संख्या 7,370 हो गई है।

अंडमान और निकोबार प्रशासन ने कोविड-19 के संक्रमण का पता लगाने के लिए अब तक 4,28,751 नमूनों की जांच की है और संक्रमण दर 1.75 प्रतिशत है।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ने बताया कि केंद्रशासित प्रदेश की चार लाख आबादी में से कुल 2,62,687 लोगों को टीका लग चुका है जिसमें से 1,77,955 को पहली खुराक और 84,732 को दोनों खुराकें मिल चुकी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब