अंडमान में कोविड-19 के दो नए मामले
By भाषा | Updated: August 1, 2021 11:11 IST2021-08-01T11:11:34+5:302021-08-01T11:11:34+5:30

अंडमान में कोविड-19 के दो नए मामले
पोर्ट ब्लेयर, एक अगस्त अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के दो नए मामले सामने आने से संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 7,537 हो गयी।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ने रविवार को बताया कि केंद्र शासित प्रदेश में कोविड-19 के आठ मरीज उपचाराधीन हैं और सभी मरीज दक्षिण अंडमान जिले में हैं। दो अन्य जिले उत्तर और मध्य अंडमान और निकोबार अब कोविड-19 से मुक्त हैं।
उन्होंने बताया कि बीते 24 घंटों में दो और लोगों के इस बीमारी से स्वस्थ होने के बाद कोविड-19 से स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 7,400 हो गयी है। केंद्र शासित प्रदेश में बीते 24 घंटों में इस बीमारी से किसी और की मौत न होने के कारण मृतकों की संख्या 129 बनी हुई है।
केंद्र शासित प्रदेश के प्रशासन ने अभी तक कोविड-19 के लिए 4,40,870 नमूनों की जांच की है और संक्रमण दर 1.71 प्रतिशत है। अभी तक कुल 2,96,254 लोगों को कोविड-19 रोधी टीके की खुराक दी गयी है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।