लाइव न्यूज़ :

अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह में कोविड-19 के दो नए मामले

By भाषा | Updated: March 10, 2021 10:11 IST

Open in App

पोर्ट ब्लेयर, 10 मार्च अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह में कोविड-19 के दो नए मामले सामने आने के बाद केन्द्र शासित प्रदेश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 5,028 हो गई।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि संक्रमित लोगों के सम्पर्क में आए लोगों की पहचान के क्रम में ये नए मामले सामने आए हैं।

उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे में वायरस से मौत को कोई नया मामला सामने नहीं आया और मृतक संख्या 62 बनी हुई है।

अधिकारी ने बताया कि मंगलवार को एक व्यक्ति के ठीक होने के बाद संक्रमण मुक्त हुए लोगों की संख्या बढ़कर 4,958 हो गई।

केन्द्र शासित प्रदेश में अभी आठ लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है।

अधिकारी ने बताया कि केन्द्र शासित प्रदेश में प्रशासन ने अभी तक 2,83,492 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की है।

उन्होंने बताया कि अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह में अभी तक 10,164 स्वास्थ्य कर्मियों और अग्रिम मोर्चे पर तैनात कर्मियों को कोविड-19 रोधी टीके लग चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन