लाइव न्यूज़ :

अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में कोविड-19 के दो नए मामले

By भाषा | Updated: October 14, 2021 11:05 IST

Open in App

पोर्ट ब्लेयर, 14 अक्टूबर अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के दो नए मामले सामने आने के बाद केन्द्र शासित प्रदेश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7,637 हो गई।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि हवाई अड्डे पर एक यात्री कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया, जबकि दूसरा यात्री संक्रमितों के सम्पर्क में आए लोगों की पहचान के क्रम में संक्रमित पाया गया। केन्द्र शासित प्रदेश में अभी नौ लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है। ये सभी लोग दक्षिण अंडमान जिले में उपचाराधीन है। एक और व्यक्ति के ठीक होने के बाद संक्रमण मुक्त हुए लोगों की संख्या बढ़कर 7,499 हो गई।

उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे में संक्रमण से मौत का कोई मामला सामने नहीं आया और मृतक संख्या 129 है। केन्द्र शासित प्रदेश में अभी तक 5,73,798 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है और संक्रमण दर 1.33 प्रतिशत है।

अधिकारी ने बताया कि अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में कुल 4,60,702 लोगों को कोविड-19 रोधी टीकों की खुराक दी जा चुकी है, जिनमें से 2,91,704 लोगों को टीके की पहली खुराक और 1,68,998 लोगों को दोनों खुराक दी जा चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन