लाइव न्यूज़ :

अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में कोविड-19 के दो नए मामले

By भाषा | Updated: September 11, 2021 10:39 IST

Open in App

पोर्ट ब्लेयर, 11 सितंबर अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में कोरोना वायरस संक्रमण के दो नए मामले सामने आने से महामारी के कुल मामलों की संख्या 7,579 पर पहुंच गयी है।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि नए मरीजों में से एक ने पूर्व में यात्रा की थी तथा दूसरा मामला संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों का पता लगाने के दौरान सामने आया। पिछले 24 घंटे में संक्रमण से किसी की मौत नहीं हुई है। संक्रमण से मृतक संख्या 129 है।

उन्होंने बताया कि इस अवधि के दौरान दो लोगों के संक्रमण मुक्त होने से केंद्र शासित प्रदेश में इस बीमारी से उबरने वाले लोगों की संख्या 7,443 हो गयी है। यहां अभी सात मरीज उपचाराधीन हैं।

अधिकारी ने कहा, ‘‘कोविड-19 स्थिति नियंत्रण में है और पिछले कुछ दिनों से उपचाराधीन मरीजों की संख्या इकाई के आंकड़ें पर ही बनी हुई है।’’

अंडमान और निकोबार में अभी तक 3,81,631 लोगों को कोविड-19 रोधी टीके की खुराक दी जा चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों