लाइव न्यूज़ :

अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में कोविड-19 के दो नए मामले

By भाषा | Updated: June 25, 2021 10:05 IST

Open in App

पोर्ट ब्लेयर, 25 जून अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में कोविड-19 के दो नए मामले सामने आने के बाद केन्द्र शासित प्रदेश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7,440 हो गई।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि पिछले 24 घंटे में संक्रमण से मौत का कोई नया मामला सामने नहीं आया, यहां संक्रमण से 127 लोगों की मौत हुई है। केन्द्र शासित प्रदेश में अभी 99 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जिनमें दक्षिण अंडमान जिले के 96 और उत्तर एवं मध्य अंडमान जिले के तीन लोग शामिल हैं। निकोबार जिले में संक्रमण का कोई उपचाराधीन मामला नहीं है।

उन्होंने बताया कि अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में चार और लोगों के ठीक होने के बाद संक्रमण मुक्त हुए लोगों की संख्या अब 7214 है।

केन्द्र शासित प्रदेश में विमान से आने वाले सभी यात्रियों के लिए कोविड-19 संबंधी जांच करना अनिवार्य है, जिसमें संक्रमित ना होने की पुष्टि के बाद ही उन्हें वहां से बाहर जाने दिया जाता है।

अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह प्रशासन ने अभी तक 4,05,197 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की है। नमूनों के संक्रमित पाए जाने की दर 1.84 प्रतिशत है।

अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में अभी तक 1,49,906 लोगों को कोविड-19 रोधी टीके लग चुके हैं, जिनमें से 17,778 लोगों को दूसरी खुराक भी दी जा चुकी है।

इस बीच, सूचना, प्रचार एवं पर्यटन सचिव एसके सिंह ने बृहस्पतिवार शाम एक बार फिर लोगों से कोविड-19 संबंधी दिशा-निर्देश का सख्ती से पालन करने का आग्रह किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है