लाइव न्यूज़ :

बहराइच में एक करोड़ रुपये से अधिक कीमत की चरस के साथ दो नेपाली तस्कर गिरफ्तार

By भाषा | Updated: October 29, 2021 11:30 IST

Open in App

बहराइच (उप्र), 29 अक्टूबर भारत-नेपाल सीमा पर स्थित बहराइच जिले के रूपईडीहा थानांतर्गत ‘नो मैन्स लैंड’ के निकट सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) व उत्‍तर प्रदेश पुलिस के संयुक्त दल ने बृहस्पतिवार को नेपाल से तस्करी कर दिल्ली ले जाई जा रही तीन किलोग्राम से अधिक चरस के साथ दो नेपाली तस्करों को गिरफ्तार किया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार अंतरराष्ट्रीय बाजार में मादक पदार्थ की कीमत एक करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है।

अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अशोक कुमार ने शुक्रवार को बताया कि नेपाल सीमा पर पुलिस व एसएसबी के संयुक्‍त दल ने मुखबिर की सूचना पर संयुक्त गश्त के दौरान ‘नो मैन्स लैंड’ के नजदीक भारतीय क्षेत्र में संदिग्ध अवस्था में दिखे दो नेपाली युवकों की घेराबंदी कर उनकी तलाशी ली। पकड़े गए नेपाली युवकों के कब्जे से संयुक्त दल को 3.4 किलोग्राम चरस मिली।

एएसपी ने बताया कि बरामद चरस की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत एक करोड़ रूपये से अधिक आंकी गयी है। पुलिस के अनुसार पकड़े गए चरस तस्कर नेपाल के बांके जिला निवासी संगम व रिजवान ने पूछताछ में बताया है कि बरामद चरस की आपूर्ति दिल्ली के पहाड़गंज क्षेत्र में किसी व्यक्ति को की जानी थी।

एएसपी ने बताया कि दोनों नेपाली नागरिकों के खिलाफ मादक पदार्थ रोधी एनडीपीएस कानून के तहत मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेजा गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा