लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में मुठभेड़ में दो नक्सलवादी मारे गए

By भाषा | Updated: May 13, 2021 21:32 IST

Open in App

नागपुर, 13 मई महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में बृहस्पतिवार को सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ में एक महिला सहित दो नक्सलवादी मारे गए।

एक अधिकारी ने बताया कि धनोरा तहसील के सवरगांव थाना क्षेत्र में आज सुबह करीब छह बजे मुठभेड़ हुई।

गढ़चिरौली के पुलिस अधीक्षक अंकित गोयल ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि मोरचुल के जंगलों में 50 से ज्यादा नक्सलवादी एकत्र हैं। उन्होंने बताया कि सी-60 कमांडो की टीम, गढ़चिरौली पुलिस का विशेष दस्ता और अन्य सुरक्षा बल मौके पर पहुंचे तो नक्सलवादियों ने उन पर गोलियां चलानी शुरु कर दीं।

उन्होंने बताया कि मुठभेड़ समाप्त होने के बाद नक्सलवादी वहां से फरार हो गए। मौके से पुलिस को राजा उर्फ रमसाई रोहारू मंडावी (33) और रनिता उर्फ पुनिता चिपलुराम गावडे (28) के शव मिले हैं। दोनों पर क्रमश: 12 लाख और दो लाख रुपये का इनाम घोषित था।

अधिकारी ने बताया कि मोरचुल गांव का रहने वाला मंडावी माओवादियों के टिपागड एरिया कमेटी के प्लाटून संख्या 15 का कमांडर था और उसके खिलाफ हत्या सहित कुल 44 मामले दर्ज थे।

गोयल ने बताया कि बोतेझारी गांव की रहने वाली गावडे कासनसूर स्थानीय संगठन दस्ते की सदस्य थी और उसके खिलाफ नौ मामले दर्ज थे।

उन्होंने बताया कि मुठभेड़ स्थल से पुलिस ने एक एसएलआर राइफल, 8 एमएम राइफल, कूकर बम, आईईडी, अन्य सामग्री बरामद की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI Match Preview: राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस मैच प्रीव्यू, गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट