लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ में मुठभेड़ में दो नक्सली ढेर, हथियार भी बरामद

By भाषा | Updated: June 1, 2021 17:41 IST

Open in App

रायपुर, एक जून छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित कोंडागांव जिले में मंगलवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक महिला नक्सली समेत दो नक्सली मारे गये और घटनास्थल से हथियार बरामद किये गये हैं। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

बस्तर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी ने बताया कि कोंडागांव जिले के भंडरापाल गांव के जंगल में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में एक महिला नक्सली समेत दो नक्सलियों को मार गिराया है।

सुंदरराज ने बताया कि पुलिस को कोंडागांव और कांकेर जिले की सीमा में ‘उत्तर कांकेर-मैनपुर डिवीजन कॉर्डिनेशन कमेटी’ के नक्सलियों की गतिविधि की सूचना मिली थी। सूचना के बाद सोमवार को सुरक्षा बलों को राजपुर, भंडरापाल और तिमनार के जंगल में रवाना किया गया था।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि आज जब कोंडागांव डीआरजी के जवान भंडरापाल गांव के जंगल में थे तब दोपहर करीब 12.30 बजे नक्सलियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी।

सुंदरराज ने बताया कि नक्सलियों के हमले के बाद सुरक्षा बल के जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की। करीब एक घंटे तक दोनों ओर से गोलीबारी के बाद नक्सली वहां से फरार हो गए। बाद में जब जवानों ने घटनास्थल की तलाशी ली तब वहां एक महिला नक्सली समेत दो नक्सलियों का शव, एक एसएलआर रायफल, एक .303 रायफल और 12 बोर की तीन बंदूक बरामद की गयीं।

पुलिस महानिरीक्षक ने बताया कि कोंडागांव जिले के पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने जानकारी दी है कि मुठभेड़ के दौरान कुछ नक्सली घायल हुए हैं। नक्सलियों की खोज में आसपास के इलाके में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

सुंदरराज ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से क्षेत्र में उत्तर कांकेर-मैनपुर डिवीजन कॉर्डिनेशन कमेटी के नक्सलियों की उपस्थिति की जानकारी मिली रही थी। जानकारी के बाद लगातार सीमा सुरक्षा बल, भारत-तिब्बत सीमा पुलिस और डीआरजी के जवानों को नक्सल विरोधी अभियान में रवाना किया जा रहा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र