लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ में मुठभेड़ में दो नक्सली ढेर

By भाषा | Updated: June 19, 2021 22:47 IST

Open in App

रायपुर, 19 जून छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले में अलग अलग स्थानों पर हुई मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने दो नक्सलियों को मार गिराया।

नारायणपुर जिले के पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग ने शनिवार को ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि जिले के ओरछा थाना क्षेत्र के अंतर्गत जंगल में सुरक्षा बलों ने अलग अलग मुठभेड़ में दो नक्सलियों को मार गिराया है।

गर्ग ने बताया कि ओरछा थाना क्षेत्र में नक्सली गतिविधि की सूचना के बाद डीआरजी के दल को रवाना किया गया था। दल जब जंगल में था तब सुबह आठ बजे नक्सलियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। बाद में जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की, कुछ देर तक दोनों ओर से गोलीबारी के बाद नक्सली वहां से भाग गए। बाद में जब सुरक्षा बल के जवानों ने घटनास्थल की तलाशी ली तब वहां एक नक्सली का शव मिला।

उन्होंने बताया कि जब डीआरजी का दल दोपहर में अभियान में था तब नक्सलियों ने एक बार फिर गोलीबारी शुरू कर दी। इस मुठभेड़ के दौरान सुरक्षा बलों ने एक अन्य नक्सली को मार गिराया। सुरक्षा बलों के जवानों ने घटनास्थल से नक्सली का शव और हथियार बरामद किया है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों की पहचान नहीं हो पाई है। सुरक्षा बल के जवान जब शिविर में लौटेंगे तब इस संबंध में अधिक जानकारी मिली सकेगी।

सुरक्षा बलों ने इससे पहले शुक्रवार को बस्तर जिले में मुठभेड़ में एक महिला नक्सली को मार गिराया था तथा घटनास्थल से एके 47 राइफल समेत तीन हथियार बरामद किए थे। मारी गई नक्सली की पहचान पीएलजीए प्लाटून नंबर 24 की सदस्य मंगली के रूप में हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos