लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र के गडचिरोली जिले में दो नक्सली पकड़े गए

By भाषा | Updated: February 11, 2021 22:25 IST

Open in App

नागपुर, 11 फरवरी पूर्वी महाराष्ट्र के गडचिरोली जिले में दो नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि मंगलू कुडियामी (20) और मदन्या उर्फ सूर्या तलांडी (38) को नौ फरवरी को भंगारमपेठा क्षेत्र के कुर्ताघाट जंगल से पुलिस और दमरांचा पुलिस दस्ते के सी-60 कमांडो के संयुक्त अभियान में गिरफ्तार किया गया।

कुडियामी 2018 से नक्सलियों के सांद्रा दलम के साथ काम कर रहा था और 2019 की कुर्ताघाट नक्सली-पुलिस मुठभेड़ में शामिल था।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि तलांडी 2005 में नक्सलियों में शामिल हो गया और वर्तमान में इद्दापल्ली जन मिलिशिया कंपनी का 'सेक्शन कमांडर' था।

दोनों के खिलाफ गडचिरोली जिले और पड़ोसी छत्तीसगढ़ के विभिन्न थानों में कई मामले दर्ज हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठRashifal 10 April 2026: आज इन 5 राशिवालों की बढ़ेगी आय, निजी जीवन में भी होगा सुधार

विश्वअमेरिका-इजराइल और ईरानः युद्धविराम पर खतरा मंडराने से भरोसा टूटा?

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारत अधिक खबरें

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान