लाइव न्यूज़ :

दो इनामी महिला नक्सली गिरफ्तार

By भाषा | Updated: January 19, 2021 11:40 IST

Open in App

बीजापुर (छत्तीसगढ़) 19 जनवरी छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों ने दो इनामी महिला नक्सलियों को गिरफ्तार किया है।

बीजापुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि जिले के गंगालूर और पामेड़ थाना क्षेत्र में दो महिला नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में नक्सल विरोधी अभियान के तहत सोमवार को गंगालूर थाना क्षेत्र में सुरक्षा बलों को गश्त पर रवाना किया गया था। दल जब पदेड़ा-चेरपाल की ओर था, तब सुरक्षा बलों ने घेराबंदी कर पदेड़ा गांव से एक महिला नक्सली कोरसा मासे उर्फ शांति (24) को गिरफतार किया।

उन्होंने बताया कि नक्सली माड़ डिविजन में कंपनी नम्बर एक की सदस्या है। गिरफ्तार नक्सली पर आठ लाख रुपये का इनाम घोषित था।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार महिला नक्सली पिछले वर्ष दिसंबर महीने में गंगालूर क्षेत्र में सड़क, पुल-पुलिया निर्माण और नए शिविर खोलने के विरोध में रैली में शामिल हुई थी। इस दौरान उसने भीड़ को भड़काने की कोशिश की थी।

उन्होंने बताया कि एक अन्य घटना में पामेड़ थाना क्षेत्र में एक और महिला नक्सली को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पामेड़ थाना क्षेत्र में जिला बल और विशेष कार्यबल (एसटीएफ) के संयुक्त दल को सोमवार को गश्त पर रवाना किया गया था और इस दौरान दल ने चेरला मार्ग से दंडकारण्य आदिवासी किसान मजदूर संगठन की अध्यक्ष सुनीता कारम (20) को गिरफ्तार किया।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार महिला नक्सली पर एक लाख रुपये का इनाम था। उसके खिलाफ पामेड़ थाना क्षेत्र में बने नए शिविर पर पिछले वर्ष दिसंबर महीने में गोलीबारी करने का आरोप है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार नक्सलियों को अदातल में भी पेश किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए