हिमाचल के कांगड़ा में दो पर्वतारोही लापता, राज्य सरकार ने रक्षा मंत्रालय से मांगी मदद

By भाषा | Updated: December 4, 2021 20:13 IST2021-12-04T20:13:04+5:302021-12-04T20:13:04+5:30

Two mountaineers missing in Himachal's Kangra, state government seeks help from Defense Ministry | हिमाचल के कांगड़ा में दो पर्वतारोही लापता, राज्य सरकार ने रक्षा मंत्रालय से मांगी मदद

हिमाचल के कांगड़ा में दो पर्वतारोही लापता, राज्य सरकार ने रक्षा मंत्रालय से मांगी मदद

शिमला, चार दिसंबर हिमाचल प्रदेश सरकार ने कांगड़ा जिले में लापता हुए दो पर्वतारोहियों का पता लगाने के लिए रक्षा मंत्रालय से मदद मांगी है। राज्य आपदा प्रबंधन विभाग के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

राज्य आपदा प्रबंधन विभाग के निदेशक सुदेश मोख्ता ने कहा कि नवीन चौधरी (45) और बबलू (36) कांगड़ा जिले के कुथरना क्षेत्र के खरोटा (कुंडली दर्रा) से पिछले दो दिनों से लापता हैं।

उन्होंने कहा कि स्थिति को देखते हुए कांगड़ा जिला प्रशासन ने रक्षा मंत्रालय से लापता लोगों का पता लगाने के लिए चलाए जाने वाले तलाशी अभियान के मकसद से एक हेलिकॉप्टर मुहैया कराने का अनुरोध किया है।

मोख्ता के अनुसार पिछले दो दिनों के दौरान बचाव दल ने तलाशी अभियान चलाया, लेकिन उन्हें अब तक कोई सफलता नहीं मिली है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Two mountaineers missing in Himachal's Kangra, state government seeks help from Defense Ministry

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे