लाइव न्यूज़ :

तिहाड़ जेल के अधिकारी के आवास के बाहर मोटरसाइिकल सवार दो लोगों ने गोलीबारी की

By भाषा | Updated: September 18, 2021 18:46 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 सितंबर दिल्ली स्थित तिहाड़ जेल के सहायक कारा अधीक्षक के अलीपुर इलाके में स्थित पैतृक घर के बाहर मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात लोगों ने कथित रूप से गोलीबारी की। पुलिस ने शनिवार को इसकी जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि तिहाड़ केंद्रीय कारा संख्या तीन में पदस्थापित सहायक कारा अधीक्षक जेल परिसर में स्थित सरकारी आवास में रहते हैं, जबकि उनके बुजुर्ग माता पिता अलीपुर इलाके में स्थित घर में रहते हैं।

सूत्रों के अनुसार, कारा अधिकारी ने कथित रूप से एक कैदी को थप्पड़ मारा था और इस बात की आशंका है कि यह घटना इसी का परिणाम है।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। यह घटना शुक्रवार शाम को हुयी।

पुलिस ने बताया कि इस घटना की मंशा के बारे में पता नहीं चल पाया है और संदिग्धों की गिरफ्तारी के बाद ही इसकी जानकारी हो सकेगी।

पुलिस उपायुक्त (बाहरी-उत्तर) राजीव रंजन सिंह ने बताया, ‘‘हमने भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के अधीन हत्या के प्रयास के अलावा सशस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार बाइक सवार दोनों व्यक्ति मास्क लगाये हुये थे और हेलमेट पहने थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन