लाइव न्यूज़ :

केरल में ज़ीका के दो और मरीज मिले, कुल मामले 30 तक पहुंचे: स्वास्थ्य मंत्री

By भाषा | Updated: July 16, 2021 20:03 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 16 जुलाई केरल में दो और लोगों के ज़ीका वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई। इसके बाद राज्य में इस वायरस के कुल मामले बढ़कर 30 हो गए हैं। राज्य की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने शुक्रवार को बताया कि 30 में से 10 मरीज अभी अपना इलाज करा रहे हैं।

जॉर्ज ने एक विज्ञप्ति में बताया कि ज़ीका से संक्रमित पाए गए दो और लोग तिरुवनंतपुरम के नेदुंगदंड अनयारा के इलाके के रहने वाले हैं। उसमें बताया गया है कि तिरुवनंतपुरम मेडिकल कॉलेज में विषाणु विज्ञान प्रयोगशाला में की गई जांच में उनके ज़ीका वायरस से पीड़ित होने की पुष्टि हुई है।

एक विज्ञप्ति में बताया गया है कि इससे पहले दिन में, राज्य के राजस्व और स्वास्थ्य मंत्रियों की ज़ीका से निपटने के मुद्दे पर बैठक हुई है।

बैठक में राज्य के राजस्व मंत्री के राजन और स्वास्थ्य मंत्री जॉर्ज ने स्थानीय स्वशासन विभाग के साथ मिलकर संक्रामक रोगों को फैलने से रोकने और वार्ड स्तर पर स्वच्छता समितियों को मजबूत करने का निर्णय लिया।

विज्ञप्ति के मुताबिक, उन्होंने कहा कि ज़ीका के अलावा, विभिन्न जिलों से डेंगू के मामले भी सामने आ रहे हैं और इसलिए, दोनों से निपटना होगा और यह तभी हो सकता है जब तीनों विभाग एक साथ काम करें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है