लाइव न्यूज़ :

कानपुर के व्यापारी की हत्या के मामले में दो और पुलिसकर्मी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: October 12, 2021 19:12 IST

Open in App

लखनऊ, 12 अक्टूबर गोरखपुर जिले में कानपुर के व्यापारी मनीष गुप्ता की हत्या के मामले में वांछित दो और पुलिसकर्मियों को पुलिस ने मंगलवार को गोरखपुर से गिरफ्तार किया। इनपर एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित था।

अपर पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने बताया कि उप निरीक्षक राहुल दुबे और आरक्षी (कांस्टेबल) प्रशांत कुमार को एक मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया गया। ये दोनों गोरखपुर की अदालत में आत्मसमर्पण करने जा रहे थे।

उन्होंने बताया कि बाकी आरोपियों की भी गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयास कर रही है। इससे पहले, 10 अक्टूबर को पुलिस निरीक्षक जगत नारायण सिंह और उपनिरीक्षक अक्षय मिश्रा को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। ये दोनों निलंबित थे।

मामले में दर्ज प्राथमिकी में छह पुलिसकर्मियों के नाम थे और उनमें से चार को अब तक गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस ने कहा कि विजय यादव और हेड कांस्टेबल कमलेश सिंह यादव अभी भी फरार हैं।

पिछले महीने गोरखपुर के एक होटल में कानपुर के व्यापारी मनीष गुप्ता (36) की पुलिसकर्मियों ने कथित तौर पर पिटाई कर दी थी, जिससे उनकी मौत हो गई थी।

कानपुर पुलिस ने पहले सभी छह आरोपियों की गिरफ्तारी पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था, लेकिन बाद में उसे बढ़ाकर एक-एक लाख रुपये कर दिया गया था।

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश सरकार ने कानपुर के व्यापारी की गोरखपुर में पुलिसकर्मियों द्वारा कथित तौर पर पिटाई के बाद मौत के मामले की जांच केंद्रीय अन्‍वेषण ब्‍यूरो (सीबीआई) से कराने की संस्‍तुति करते हुए केंद्र सरकार को एक अक्टूबर को प्रस्ताव भेजा था। राज्‍य सरकार ने यह भी तय किया कि जब तक सीबीआई जांच को अपने हाथ में नहीं ले लेती, तब तक मामले की जांच कानपुर में स्थानांतरित की जाती है, जहां विशेष जांच दल (एसआईटी) इसकी जांच करेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र