ब्रिटेन से लौटे लोगों के संपर्क में आए दो और व्यक्ति दिल्ली में संक्रमित पाए गए

By भाषा | Updated: December 30, 2020 01:17 IST2020-12-30T01:17:35+5:302020-12-30T01:17:35+5:30

Two more people who came in contact with people returned from Britain were found infected in Delhi | ब्रिटेन से लौटे लोगों के संपर्क में आए दो और व्यक्ति दिल्ली में संक्रमित पाए गए

ब्रिटेन से लौटे लोगों के संपर्क में आए दो और व्यक्ति दिल्ली में संक्रमित पाए गए

नयी दिल्ली, 29 दिसंबर ब्रिटेन से लौटे और कोविड-19 से संक्रमित पाए गए लोगों के संपर्क में आने से दिल्ली में दो और व्यक्तियों में कोरोना वायरस का संक्रमण पाया गया है।

दिल्ली सरकार के एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि इसके साथ कुल संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 33 हो गई है। इसमें ब्रिटेन से संक्रमित लौटे और उनके संपर्क में आने से बीमार हुए लोग शामिल हैं।

उन्होंने बताया, "सभी 33 लोगों को एलएनजेपी अस्पताल के विशेष केंद्र में भर्ती कराया गया है और वे स्थिर हैं। उनके नमूनों को जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजा गया है ताकि यह पता लगाया जा सके कि उनमें ब्रिटेन में सामना आया वायरस का नया प्रकार है या नहीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Two more people who came in contact with people returned from Britain were found infected in Delhi

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे