लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण से दो और लोगों की मौत, 55 नये मरीज मिले

By भाषा | Updated: July 21, 2021 22:51 IST

Open in App

लखनऊ, 21 जुलाई उत्तर प्रदेश में बुधवार को कोरोना वायरस से संक्रमित दो और लोगों की मौत हो गई, वहीं प्रदेश में कोविड-19 के 55 नये मामले सामने आए हैं।

बुधवार को जारी सरकारी बयान के मुताबिक राज्य में पिछले 24 घंटे में दो कोरोना संक्रमितों की मौत के बाद अब तक इस बीमारी से मरने वाले लोगों की संख्या 22,739 हो गई है जबकि 55 नये मरीज मिलने के बाद राज्‍य के अब तक के कुल संक्रमितों का आंकड़ा 17,08,005 हो गया है। बुलेटिन के अनुसार पिछले 24 घंटे में मुजफ्फरनगर और बागपत जिले में एक-एक मरीजों की मौत हुई है। राज्य में इस समय 1,036 मरीज उपचाराधीन हैं।

उत्तर प्रदेश में 107 मरीजों को उपचार के बाद छुट्टी दी गई है और अब तक 16,84,230 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। पिछले 24 घण्टों में प्रदेश में 2 लाख 46 हजार से अधिक नमूनों की कोविड संबंधी जांच की गई और अब तक कुल छह करोड़ 30 लाख 73 हजार पांच नमूनों की कोरोना जांच की जा चुकी है। राज्य में कोरोना संक्रमण से उबरने की दर 98.6 प्रतिशत है।

सरकारी बयान के अनुसार राज्‍य के अलीगढ़, बलरामपुर, एटा, महोबा, ललितपुर, हाथरस और श्रावस्ती में कोविड का एक भी मरीज नहीं है और ये जिले कोरोना संक्रमण से मुक्त हैं। पिछले 24 घंटों में 45 जिलों में संक्रमण का एक भी नया मामला नहीं पाया गया है, जबकि 30 जिलों में इकाई अंक में मरीज मिले हैं, जो यह दर्शाता है कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण पूरी तरह से नियंत्रण में है। 20 जुलाई तक प्रदेश में कोरोना रोधी टीके की चार करोड़ 15 लाख 60 हजार 132 खुराक लगाई जा चुकी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू