लाइव न्यूज़ :

नक्सलियों को विस्फोटक और हथियारों आपूर्ति करने के आरोप में और दो लोग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: July 12, 2021 21:57 IST

Open in App

बालाघाट (मध्य प्रदेश), 12 जुलाई मध्यप्रदेश पुलिस ने नक्सलियों को हथियार, गोला-बारूद और अन्य सामान की आपूर्ति करने के आरोप में और दो लोगों को सोमवार को गिरफ्तार किया। एक अधिकारी ने बताया कि इस सिलसिले में अब तक दस लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ के बाद उनकी निशानदेही पर और हथियार व कारतूस बरामद किए हैं। इससे पहले पुलिस ने सात जुलाई को बालाघाट में आठ लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से नक्सलियों को आपूर्ति किए जाने वाले गोला-बारूद, विस्फोटक और अन्य सामान बरामद किए थे।

बालाघाट जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अभिषेक तिवारी ने बताया कि पुलिस ने सोमवार को महाराष्ट्र के गोंदिया जिले के आमगांव से बचन खंडारे और मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले के बोरवान गांव से बलजुर उइके को गिरफ्तार किया। इस मामले में अब तक कुल दस लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

उन्होंने कहा कि नक्सलियों को सामान आपूर्ति करने वाले इन आरोपियों से पूछताछ के आधार पर अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस दल मुंबई, मध्य प्रदेश के धार और बड़वानी और राजस्थान के कोटा भेजे गए हैं।

इस बीच, पुलिस ने आरोपियों के पास से एक पिस्तौल, 486 कारतूस और दो दूरबीन बरामद की है। यह दूरबीनें पहले गिरफ्तार किए गए एक आरोपी घनश्याम आचले के घर में जमीन के नीचे दबी मिली थीं।

तिवारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, और छत्तीसगढ़ में सक्रिय नक्सली दलमों को हथियार और गोला-बारुद सहित अन्य इस्तेमाल के सामान की आपूर्ति करते थे। इस सामानों में आधुनिक हथियार, विस्फोटक, दूरबीन, मोबाइल, एलईडी टॉर्च, छतरियां और तंबू शामिल हैं।

पुलिस ने बताया कि इससे पहले सात जुलाई को पुलिस ने नक्सलियों को सामान की आपूर्ति करने के आरोप में मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र और राजस्थान से आठ लोगों को गिरफ्तार किया था। इनके पास से मैगजीन, एके-47 राइफल, जिलेटिन की आठ छड़े, एक एलईडी टॉर्च, एयर पंप, कपड़े, तंबू और अन्य सामान जब्त किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह