लाइव न्यूज़ :

लद्दाख में कोविड-19 से दो और मरीजों की मौत, 124 नए मामले

By भाषा | Updated: May 29, 2021 11:06 IST

Open in App

लेह, 29 मई लद्दाख में कोविड-19 से दो और लोगों ने जान गंवा दी तथा संक्रमण के 124 नए मामले आए। इसी के साथ केंद्र शासित प्रदेश में महामारी के मामलों की संख्या बढ़कर 18,310 हो गई और मृतकों की संख्या 187 पर पहुंच गयी। अधिकारियों ने शनिवार को इसकी जानकारी दी।

इस क्षेत्र में सात जून तक आंशिक रूप से लॉकडाउन लगा हुआ है और इस महीने अभी तक कोरोना वायरस के 4,341 से अधिक मामले आए और 44 लोगों की मौत हुई। महामारी की दूसरी लहर से लेह जिला सबसे अधिक प्रभावित रहा।

स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय, लद्दाख ने बताया कि कोविड-19 के दो मरीजों की शुक्रवार को मौत होने से मृतकों की संख्या 187 हो गई। एक मरीज की मौत लेह और एक की करगिल जिले में हुई। अब तक कोरोना वायरस से लेह में 136 और करगिल में 51 लोगों की मौत हो चुकी है।

संक्रमण के नए मामलों में से 102 लेह और 22 करगिल में आए। इसके साथ ही दोनों जिलों में अब भी 1,606 मरीज उपचाराधीन हैं।

बुलेटिन में कहा गया है कि लद्दाख में पिछले 24 घंटे में 172 और लोग इस बीमारी से स्वस्थ हो गए हैं। इसके साथ ही अब तक इस बीमारी से उबरने वाले लोगों की संख्या 16,517 हो गयी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं