लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन से दिल्ली लौटे दो और यात्री कोविड-19 से संक्रमित पाये गए

By भाषा | Updated: December 27, 2020 00:39 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 दिसंबर ब्रिटेन की यात्रा से लौटे व्यक्तियों में से कोविड-19 संक्रमितों का पता लगाने के लिए दिल्ली में घर-घर जाकर चलाये जा रहे अभियान के तहत दो और यात्री कोविड-19 संक्रमित पाए गए हैं। अधिकारियों ने शनिवार के यह जानकारी दी।

दिल्ली सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि 25 नवंबर से 21 दिसंबर के बीच ब्रिटेन से दिल्ली लौटे दो व्यक्तियों की हवाईअड्डे पर आरटीपीसीआर जांच निगेटिव आयी थी।

उन्होंने बताया, ‘‘दोनों बाद में घर घर जाकर की गई जांच में संक्रमित पाये गए और उन्हें एलएनजेपी में बनाये गए अलग वार्ड में भर्ती कराया गया है। अब उन पर जीनोम जांच की जाएगी ताकि यह पता लगाया जा सके कि कहीं वे ब्रिटेन में सामने आये कोविड-19 के नये प्रकार से संक्रमित तो नहीं हैं।’’

इसके साथ ही ब्रिटेन से लौटे व्यक्तियों में से संक्रमित पाये गए व्यक्तियों की संख्या बढ़कर 21 हो गई है। इनमें से 11 व्यक्ति हवाई अड्डे पर संक्रमित पाये गए थे जबकि बाकी 10 घर घर जाकर की गई जांच के दौरान संक्रमित पाये गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां