लाइव न्यूज़ :

उप्र में कोविड-19 के दो और मरीजों की मौत, 28 नये मामले

By भाषा | Updated: August 7, 2021 23:08 IST

Open in App

लखनऊ, सात अगस्त उत्तर प्रदेश में शनिवार को कोविड-19 के दो और मरीजों की मौत हो गई तथा 28 नये मामले पाये गये।

शनिवार को जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, राज्य में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के दो मरीजों की मौत होने से अब तक कुल मरने वालों की संख्या 22,773 हो गई है जबकि 28 नये मरीज मिलने से कुल संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 17,08,716 हो गया है।

बुलेटिन में कहा गया है कि रायबरेली और गोंडा में एक-एक संक्रमित की मौत हुई है। राज्य में संक्रमण के नए मामलों में से लखनऊ, मथुरा, प्रयागराज, बुलंदशहर से तीन-तीन मामले सामने आए हैं। राज्य में 58 मरीज पिछले 24 घंटे में संक्रमण से उबरे हैं जबकि अब तक कुल 16,85,357 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। मौजूदा समय में प्रदेश में 586 मरीज उपचाराधीन हैं।

बुलेटिन के मुताबिक, राज्य में पिछले 24 घंटे में 2.54 लाख से ज्यादा नमूनों की जांच की गई और अब तक 6.72 करोड़ से ज्यादा नमूनों का परीक्षण किया जा चुका है। प्रदेश में कोविड संक्रमण से मरीजों के ठीक होने की दर 98.6 प्रतिशत है।

राज्‍य सरकार के एक प्रवक्‍ता के मुताबिक, राज्‍य के अलीगढ़, अमेठी, एटा, फिरोजाबाद, गोण्डा, हाथरस, मिर्जापुर, पीलीभीत और प्रतापगढ़ में कोविड का एक भी मरीज नहीं है।

इससे पहले शनिवार को वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिए कि चूंकि माध्यमिक और उच्च शिक्षा के संस्थानों में कक्षाएं शुरू की जानी हैं, इसलिए सोमवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सलाहकार समिति की बैठक आहूत कर शिक्षण संस्थानों की समयावधि तथा संस्थानों में कोविड प्रोटोकॉल का पालन कराए जाने के सम्बन्ध में दिशा-निर्देशों को तय किया जाए। उत्तर प्रदेश में 16 अगस्त से कक्षा नौ से 12 तक की कक्षाएं दो पालियों में शुरू होंगी, जिसमें दोनों पाली में 50-50 फीसदी छात्र-छात्राओं को बुलाया जाएगा। इसके अलावा उच्‍च शिक्षण संस्‍थाओं में एक सितंबर से कक्षाएं शुरू करने के निर्देश जारी किये गये हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू