लाइव न्यूज़ :

झारखंड में कोविड-19 से दो और मौत, 179 नए मामले

By भाषा | Updated: December 8, 2020 18:34 IST

Open in App

रांची, आठ दिसंबर झारखंड में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण से दो और मरीजों की मौत हो गई जबकि इस अवधि के दौरान संक्रमण के 179 नए मामले सामने आए।

स्वास्थ्य विभाग की मंगलवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार राज्य में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 से दो और मरीजों की मौत के साथ ही महामारी से प्रदेश में जान गंवाने वालों का कुल आंकड़ा बढ़कर 988 हो गया।

इसके अलावा राज्य में कोरोना संक्रमण के 179 नये मामले भी दर्ज किये गये जिन्हें मिलाकर अब राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1,10,457 हो गयी है।

रिपोर्ट के मुताबिक झारखंड में अब तक 1,07,710 मरीज अब तक ठीक होकर अपने घरों को लौट चुके हैं। इसके अलावा 1759 अन्य संक्रमितों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में जारी है।

कोविड-19 से मंगलवार को धनबाद और पूर्वी सिंहभूम में एक-एक संक्रमित की मौत हुई।

रिपोर्ट के मुताबिक आज कुल 20769 नमूनों की जांच की गयी जिनमें से 179 संक्रमित पाये गये। इन संक्रमितों में रांची में 79, पूर्वी सिंहभूम में 25 और बोकारो में 13 लोग संक्रमित पाये गये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह