लाइव न्यूज़ :

झारखंड में कोविड-19 से दो और लोगों की मौत, संक्रमण के 139 नए मामले

By भाषा | Updated: June 24, 2021 15:48 IST

Open in App

रांची, 24 जून झारखंड में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण से दो और व्यक्तियों की मौत हो गई तथा संक्रमण के 139 नए मामले सामने आए।

स्वास्थ्य विभाग की बृहस्पतिवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार राज्य में पिछले 24 घंटे में महामारी से दो और लोगों की मौत के साथ राज्य में कोविड-19 से मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 5,104 हो गई है। इसके साथ ही इस अवधि में संक्रमण के 139 नए मामले सामने आने से राज्य में अब तक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या 3,44,914 हो गई है।

राज्य में अब तक 3,38,446 लोग इस बीमारी से उबर चुके हैं और उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1,364 है। पिछले 24 घंटे में राज्य में कुल 6,39, 44 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई।

इस अवधि में सामने आए संक्रमण के नए मामलों में से रांची में 10 और पूर्वी सिंहभूम में 25 मामले सामने आए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos