लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से दो और लोगों की मौत, 476 नये मामले

By भाषा | Updated: March 21, 2021 23:57 IST

Open in App

जयपुर, 21 मार्च राजस्थान में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 476 नये मामले सामने आये जिससे राज्य में संक्रमितों की अब तक की कुल संख्या बढ़कर 3,25,424 हो गई। वहीं इस घातक संक्रमण से राज्य में दो और लोगों की मौत हो गई जिससे राज्य में संक्रमण से मरने वालों की संख्या 2798 हो गई।

राज्य में संक्रमित उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 3585 हो गई है।

अधिकारियों ने बताया कि रविवार को 476 नये मामले आने से राज्य में संक्रमितों की अब तक की कुल संख्या बढ़कर 3,25,424 हो गई है जिसमें 3585 रोगी उपचाराधीन हैं।

नये मामलों में जयपुर में 86, जोधपुर में 49, उदयपुर में 46, कोटा में 39,अजमेर में 36, भीलवाडा-डूंगरपुर में 32-32, राजसमंद में 23, बांसवाडा में 20, चित्तौड़गढ में 13, अलवर में 12, झालावाड-प्रतापगढ-सिरोही में 11-11 नये संक्रमित शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि राज्य में 199 और कोरोना वायरस संक्रमित ठीक हुए हैं। राज्य में अब तक कुल 3,19,041 संक्रमित ठीक हो चुके हैं।

राजसमंद में रविवार को दो और संक्रमित मरीजों की मौत हो जाने से राज्य में अब तक इस घातक संक्रमण से 2798 लोगों की मौत हो चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं