लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से दो और मरीजों की मौत, 1422 नये मामले

By भाषा | Updated: April 2, 2021 23:05 IST

Open in App

जयपुर,दो अप्रैल राजस्थान में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1422 नये मामले सामने आये जिससे राज्य में संक्रमितों की अब तक की कुल संख्या 3,35,921 हो गई। राज्य में इस घातक संक्रमण में दो और मरीजों की मौत हो गई जिससे राज्य में मरने वालों की संख्या बढ़कर 2824 हो गई।

राज्य में उपचाराधीन मरीजों की संख्या वर्तमान में 10484 है।

अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को 1422 नये मामले आने से राज्य में संक्रमितों की अब तक की कुल संख्या बढ़कर 3,35,921 हो गई जिसमें 10,484 रोगी उपचाराधीन हैं।

नये मामलों में कोटा में 195, जयपुर में 188, जोधपुर में 175, उदयपुर में 136, डूंगरपुर में 108, अजमेर में 83, सिरोही में 71, चित्तौड़गढ़ में 65, बांसवाड़ा में 51, राजसमंद में 44, अलवर में 37, बीकानेर में 32 नये संक्रमित शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि राज्य में 548 और कोरोना वायरस संक्रमित ठीक हुए। राज्य में अब तक कुल 3,22,613 संक्रमित ठीक हो चुके हैं।

राज्य में इस घातक संक्रमण से शुक्रवार को अजमेर और अलवर में एक एक और संक्रमित मरीजों की मौत हो गई इससे राज्य में अब तक कुल 2824 लोगों की मौत हो चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र